सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रामपुर में हुए सड़क हादसे में मौत
बागपत, जुलाई 11 -- बिनौली क्षेत्र के फजलपुर गांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जनपद रामपुर के टांडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन शव लेने रामपुर रवाना हो गए। फजलपुर गांव निवासी योगेश राजपूत का बेटा कार्तिक राजपूत (24 वर्ष) नोएडा की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। शुक्रवार शाम वह कंपनी के मालिक और अन्य दोस्तों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर उत्तराखंड घूमने गए थे। वहां से लौटते समय शनिवार सुबह लगभग चार बजे उनकी ईको कार में जनपद रामपुर के टांडा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ईको कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार आईटी कंपनी के मालिक, फजलपुर गांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्तिक राजपूत सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.