शामली, जून 5 -- कैराना। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद स्थित पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र से लापता हुए गांव शेखूपुरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इसी के चलते परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। तहसील क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी अभिषेक चौहान (28) बीएसएफ में इंस्पेक्टर पद पर तैनात रघुराज चौहान के पुत्र हैं। रघुराज चौहान वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में तैनात हैं। जबकि अभिषेक नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। परिवार के अनुसार, वह 23 मई को अपनी टाटा नेक्सन कार से नोएडा से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के लिए रवाना हुए थे। बताया गया कि 29 मई की सुबह अभिषेक ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि वह स्थानीय गाइड आनंद राय के साथ पिंडारी ग्लेशियर के जीरो प्वाइंट की ओर...