देवघर, दिसम्बर 1 -- देवीपुर प्रतिनिधि देवीपुर प्रखंड के जीतपुर गांव अवस्थित खेल मैदान में रविवार को पंचायत स्तरीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 टीमें शामिल हुईं। बाघमारी, लालोडीह, गांगती, देवीपुर, फुलकरी, झूमरबाद, पहड़ीडीह और रामपुर के बीच में फाइनल बाघमारी और रामपुर टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मैच में दोनों टीमों ने शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद रामपुर टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाघमारी को 30 रन से हराकर फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता रामपुर टीम को आयोजन समिति द्वारा ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। वहीं रनर-अप रामपुर बाघमारी टीम को भी मेडल और सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर झारखंड सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.