दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को कृषि एवं उससे संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सॉइल हेल्थ कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सॉइल जांच की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषक मित्रों को अधिक से अधिक मृदा नमूना (सॉइल) संग्रहण के लिए सक्रिय किया जाए, ताकि किसानों की भूमि की गुणवत्ता के अनुसार उन्हें उर्वरक उपयोग की सही जानकारी मिल सके। जिले में अब तक 11,700 सॉइल हेल्थ कार्ड के लिए हुई है मिट्टी की जांच : बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 11,700 सॉइल हेल्थ कार्ड के लिए मिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.