गाजीपुर, अप्रैल 18 -- दिलदारनगर। राजगीर से नई दिल्ली जा रही अप श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों का विशेष सैलून लगा रहा। हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने विशेष सैलून में सवार होकर दिलदारनगर स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रेन से उतरे बिना ही खिड़की से निरीक्षण किया और आगे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान स्टेशन प्रबंधन पूरी तरह सतर्क रहा। स्टेशन प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य रेल कर्मी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों के आगमन को लेकर स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में कर्मचारी पहले से ही जुटे रहे। यह भी पढ़ें- जीएम ने रनिंग रूम में मिलने वाली सुविधाओं का हाल जाना सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा, यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.