बदायूं, मार्च 17 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। उघैती क्षेत्र में बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे पर गांव ईखखेड़ा में बाइक सवार हमलावर सैलून संचालक को गोली मारकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल को जिला अस्पताल भेजा है।कस्बे उघैती का रहने वाला समीर ईखखेड़ा गांव में सैलून की दुकान चलाता है। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे समीर दुकान पर बैठा था, तभी नकाबपोश तीन बाइक सवार दुकान पर पहुंचे, और उसके गोली मार दी। गोली सर में लगने की वजह से वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार इस्लामनगर की ओर को फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.