बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक मकान में संदिग्ध हालात में सैलून संचालक शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। वहीं सिर में चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव कमालपुर निवासी शमीम आलम(58 वर्ष) पुत्र हबीब भूड़ चौराहे के नजदीक सैलून की दुकान करता था। मंगलवार रात शमीम सैलून से घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह कोतवाली देहात पुलिस को टीपी नगर कॉलोनी के एक मकान में शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कई साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद शिनाख्त शमीम आलम के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.