चंदौली, मार्च 5 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर में मंगलवार को सैलून संचालक महेश शर्मा की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिरोजपुर गांव निवासी महेश शर्मा की हेतिमपुर में सैलून की दुकान है। होली के चलते दुकान पर भीड़ थी। आरोप है कि पचफेड़िया गांव निवासी एक व्यक्ति दुकान पर जाकर तत्काल बाल काटने की जिद करने लगा। नंबर से काम करने की बात कहने पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। पिटाई में महेश के कान से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.