लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यह भी पढ़ें- रजौली में रेस्टोरेंट में तोड़फोड़,15 लाख की क्षति गोमतीनगर विस्तार में सैलून मैनेजर रत्ना सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी होटल मैनेजर मंगलनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की टीमें अब कंपनी व होटल संचालक दंपति समेत चार अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। इस मामले में रत्ना के पिता सुधीर ने होटल संचालक दंपति समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।आरोपी की जानकारी पुलिस उपायुक्त डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मंगलनाथ यादव देवरिया के खुखुंदू का रहने वाला है। गुरुवार सुबह इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अ‌वस्थी और उनकी टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। मंगलनाथ यादव, व्यवसायी दंपति शरद सिंह और पल्लवी जोशी के होटल में मैनेजर था। ...