सैलून में बाल कटवाने के दौरान युवक पर चाकू से हमला
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला में शुक्रवार को सैलून में बाल कटवाने गए एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। मामले को लेकर पीड़ित आकाश कुमार ने शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि आरोपितों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसको अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में उसने तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.