इटावा औरैया, जून 8 -- सैफई। सैलून में बाल कटवाने गई 10 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना में मेडिकल कॉलेज की एक महिला कर्मचारी की तहरीर पर सात जून को मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि छह जून की शाम उनकी बेटी बाल कटवाने के लिए सैलून पर गई थी। इसी दौरान वहां कर्मचारी ने बाल काटने के बहाने उसके साथ छेड़खानी की। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। यह भी पढ़ें- सैलून कर्मचारी ने 10 वर्षीय मासूम से की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज सैलून में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस चेक किए। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया सोमवार तड़के बस स्टैंड सैफई से ...