शाहजहांपुर, दिसम्बर 24 -- सिंधौली थाना क्षेत्र के महुआ पाठक गांव में कर्ज को लेकर प्रताड़ना से परेशान सैलून संचालक द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। महुआ पाठक गांव निवासी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसके भाई अजय की घर के बाहर सैलून की दुकान थी। अजय ने अपने मित्र प्रियांशु तिवारी और पुष्कर शुक्ला से कर्ज लिया था। कर्ज वापसी को लेकर दोनों लगातार उस पर दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।गुरुवार सुबह अजय घर से निकला और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान उसका शव एक दूसरे मकान में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मंगलवार को उमरिया पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.