गंगापार, जून 14 -- सैलून में शराब पीने से रोकने से नाराज़ होकर सैलून का शटर अंदर से बंद करके चार आरोपियों ने दो युवकों को पीटा और जातिसूचक गालियां दी। पीड़ित के तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ चाकू से मारपीट, जातिसूचक गाली सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के नरवर चौकठा गांव निवासी अमन कुमार पुत्र स्वर्गीय राजू कांत ने थाने में तहरीर दी कि नरवर चौकठा गांव के डीएम सिंह उर्फ जनक उसके सैलून की दुकान में आये और सैलून में मौजूद लोगों को यह कहकर सैलून से बाहर जाने के लिये कहा कि अब सभी लोग दुकान से बाहर निकल जायें । मैं दुकान में बैठकर शराब पीऊंगा। अमन कुमार ने जब इसका विरोध किया, तो उन्होंने मिंटू सिंह, अजय सिंह व गूलार सिंह को बुला लिया। चारों आरोपियों ने भीतर से शटर बंद करके जातिसूचक गालियां ...