रांची, मार्च 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बांधगाड़ी दीपाटोली निवासी प्रदीप ठाकुर के ठेला हटाने के विवाद में बदमाशों ने उनकी दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की है। आरोप चंदन साह समेत अन्य तीन लोगों पर लगा है। इस संबंध में प्रदीप ने तीनों के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि एक मार्च को दुकान में काफी भीड़ था। उनकी दुकान के सामने ठेला लगा हुआ था, जिसे हटाने के बाद ठेला के मालिक चंदन समेत तीनों भाई उनसे उलझ गए। दुकान में घुसकर उनके साथ मापरीट की। इस बीच आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.