सैलून कारीगर फांसी पर झूला, गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सैलून कारीगर ने अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर जान देने का असफल प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके गले पर निशान हैं। उसकी हालत को देखते हुये परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं। भगुआ नगला में एक सैलून कारीगर अपने पिता के साथ किराये पर रहता है। दोपहर को पिता दुकान पर थे जबकि वह दुकान से घर चला आया। उसने घर के कमरे में फांसी लगा ली। इस पर उसे बचा लिया गया। बताया जाता है कि वह एक सरकारी कर्मचारी के मकान में किराये पर रहता है। कर्मचारी डयूटी से जब घर पहुंचे तो उसे देखा। इस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसकी जानकारी चौकी पुलिस को भी दी गयी। पांचालघाट चौकी पुलिस ने जाकर जानकारी की। कारीगर की हालत गंभीर बनी हुयी है। लोहिया अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.