इटावा औरैया, जून 7 -- ​सैफई, संवाददाता। सैलून में बाल कटवाने गई एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सैलून के ही एक कर्मचारी ने छेड़खानी की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​मेडिकल कॉलेज की एक कर्मचारी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह छह जून की शाम करीब सात बजे अपनी 10 वर्षीय भतीजी और 6 वर्षीय भतीजे को बाल कटवाने के लिए स्थानीय सैलून लेकर गई थी। आरोप है कि बाल काटने के दौरान सैलून का एक कर्मचारी मासूम भतीजी को बहलाकर पर्दे की आड़ में ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकत की। ​अचानक हुई इस हरकत से 10 साल की मासूम बुरी तरह डर गई और खौफ के मारे मौके पर किसी को कुछ नहीं बता सकी। घर लौटने के बाद बच्ची मानसिक रूप से बेहद परेशान रही और रातभर रोती रही। अगले दिन सुबह जब परिजनों ने उसके रोने क...