सैलाब पर भारी पड़ा निकाह का जोश, ट्रैक्टर से निकली बारात, बाढ़ चीरकर दुल्हन लेकर आ गया दूल्हा
फर्रुखाबाद, अगस्त 7 -- Farrukhabad News: चारों ओर बाढ़ का पानी भरा है। सड़कें डूबी हैं। घरों में भी पानी घुसा है। ऐसे मुश्किल समय में भी एक दूल्हे के निकाह के जोश ने सबको हैरान कर दिया। बाढ़ के बीच खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर दूल्हे राजा दुल्हन को ब्याहने पहुंचे। निकाह के फरायज के बाद उसी बाढ़ के पानी से होते हुए दुल्हन को लेकर वापस घर आ गए। यह मामला जिले के पंखियन मड़ैया गांव का है। इसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के पंखियन मड़ैया धर्मपुर कटरी ग्राम पंचायत का एक मजरा है। इस गांव के मीर मोहम्मद के पुत्र मुज़म्मिल की शादी पहले से कमालगंज के आजादनगर के सखावत की बेटी से तय थी। शादी की तैयारियां पहले से चल रही थीं कि अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगापार इलाके में बाढ़ आ गई। शादी की तारीख पहले से तय थी तो इसको आगे बढ़ाना ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.