चंदौली, जनवरी 2 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नए साल के आगाज के साथ ही जनपद के दक्षिणांचल में स्थित सभी पर्यटक स्थलों पर गुरुवार को धूम रही। हजारों की संख्या में पहुंचे सैलानियों ने पिकनिक मनाने के साथ ही जमकर मस्ती की। सैलानियों की भारी तादाद को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार में स्थित राजदरी, देवदरी चंद्रप्रभा बांध, कोईलरवा हनुमान मंदिर, जमसोती और नौगढ़ क्षेत्र में औरवाटाड़ जलप्रपात, बड़ी दरी,छान पाथर, भैसौड़ा बांध, नौगढ़ बांध,दिवानी चुंआ,गहिला बाबा के अलावा चकिया क्षेत्र में लतीफशाह, जागेश्वरनाथ मंदिर, मूसाखाड़ बांध, चकिया काली मंदिर, घूरहूपुर, मुजफ्फरपुर गांव स्थित बौद्ध बिहार में सैलानियों का जमावड़ा रहा। जहां लोगों ने पिकनिक मनाने के साथ ही मस्ती की। जलप्रपातों से गिर रहे पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.