पीलीभीत, सितम्बर 19 -- पीलीभीत। सैलानियों के लिए बड़ी खबर है। पर्यटन को मुख्य अर्थव्यवस्था के केंद्र में रख कर शासन में निर्णय लिया गया है कि अब से हर पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू होकर तीस जून तक संचालित किया जाएगा। पर्यटन के लिए एक माह बढ़ा दिया गया है। अब तक पंद्रह जून से शुरू होकर पर्यटन सत्र 15 जून तक ही संचालित होता था। अब आगामी सभी पर्यटन सत्र एक नवंबर से ही संचालित किए जाएंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अनुराधा वेमुरी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने इस आशय के आदेश और निर्देश स्थानीय रूप से रेंज के अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। अब जंगल में तैयारियों को शुरू करा दिया गया है। अब हर साल ही पहली नवंबर से पर्यटन सत्र चालू किया जाएगा। यही नहीं तीस जून को समापन होगा。

घूमने फि...