सैलानियों को जोखिम से बचाने के लिए भैरवी जलाशय में पांच दंडाधिकारी नियुक्त
रामगढ़, मई 29 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि भैरवी जलाशय में दिनोंदिन बढ़ते सैलानियों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पांच दंडाधिकारी नियुक्त किया है। पांचों दंडाधिकारी सैलानियों पर विशेष नजर रखेंगे और हुड़दंगी करने वाले और खतरे के स्थान की ओर जाने वाले सैलानियों को रोकेंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण पिछले कुछ दिनों से ऐसा देखा जा रहा है कि भारी संख्या में लोग भैरवी जलाशय के जल निकासी हेतु बने छलका एवं उसके नीचे तेज गति से प्रवाहित जल में उतरकर स्नान एवं जोखिम भरा स्टंट करते हैं। इससे दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। साथ ही देखा गया है कि जलाशय के आसपास लोग मद्यपान करके डैम में स्नान करते हैं। उक्त के मद्देनजर लोगों को जोखिम से बचाने एवं खतरे वाले स्थान पर जाने से रोकने हेतु निम्न कर्मियों व दंडाधिकारी की नियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.