रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के पार्क (उद्यान) नववर्ष पर सैलानियों के स्वागत के लिए सजकर तैयार हैं। हर उद्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। सजावट ऐसी है मानो उद्यानों ने खूबसूरती की नई चादर ओढ़ ली हो। निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने नव वर्ष से पूर्व बुधवार को कई पार्क का निरीक्षण किया और वहां आमजन के लिए बहाल बुनियादी सुविधा का जायजा लिया। प्रशासक ने टीम के साथ शहर के डोरंडा श्री कृष्ण सिंह पार्क, हरमू सरदार पटेल पार्क एवं कचहरी रोड में जयपाल सिंह मुंडा पार्क के निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, हरियाली एवं नागरिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर शहरवासी परिवार के सदस्यों, मित्रों के साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर वातावरण में समय व्यतीत कर सकें, इसके लिए रांची नगर निगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.