सैलरी हाइक छोड़िए, यहां बॉस ने अप्रेजल में दे दी ब्रैंड न्यू SUV कार! कर्मचारी रह गया हैरान
नई दिल्ली, मई 28 -- कॉर्पोरेट जगत में अप्रेजल का समय आये ही कर्मचारियों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। एम्प्लॉई हर साल उम्मीद लगाए बैठे होते हैं कि इस बार उन्हें सैलरी में अच्छी हाइक मिलेगी या प्रमोशन मिलेगा। लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर के हाथ निराशा ही लगती है। कर्मचारी अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हें उनके काम या मेहनत के मुताबिक सराहना नहीं मिली। इसे लेकर इंटरनेट पर खूब मीम भी बनते हैं। लेकिन हाल ही में एक शख्स को बॉस ने इतना बड़ा अप्रेजल दिया है कि उस शख्स के साथ साथ लोग भी हैरान हो गए हैं। इस कर्मचारी को उसके बॉस ने अप्रेजल में एक ब्रैंड न्यू SUV कार गिफ्ट की है। यह वाकया हाल ही में दिल्ली के रहने वाले प्रत्युष सिंह के साथ हुआ है। प्रत्यूष 'डिजीव्हिसल' की कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसे लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.