सैलरी से कई गुना ज्यादा थी लोन की EMI, जालसाजी और कर्ज के बोझ तले दबे डॉक्टर ने की खुदकुशी
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 15 -- UP News: गोरखपुर के राजेन्द्र नगर स्थित वसंत इनक्लेव अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर पशु चिकित्सक डॉक्टर परमात्मा की खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि उनकी सैलरी से ज्यादा ईएमई हो गई थी। उधर, मामले में पुलिस ने लोन जालसाजी की आरोपी गरिमा सिंह समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद खुदकुशी से पहले के घटनाक्रम, आरोपितों से डॉक्टर के संपर्क और आर्थिक लेनदेन समेत अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर परमात्मा ने गुरुवार सुबह वसंत इनक्लेव स्थित अपने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। घटना के बाद पुलिस को उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्होंने गरिमा सिंह पुत्री ध्रुव नारायण सिंह को खुदकुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.