बरेली, मार्च 2 -- स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों की सैलरी नहीं आई और ऐसे में कई परिवारों की होली फीकी हो गई है। शासन ने निर्देश दिया था कि संविदाकर्मियों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 28 फरवरी तक जारी कर दिया जाए। इसके बाद भी संविदाकर्मियों को वेतन नहीं मिल सका है। होली पर अवकाश को देखते हुए शासन की तरफ से सभी जिलों को निर्देश दिया गया था कि संविदाकर्मियों का वेतन 28 फरवरी तक देना सुनिश्चित करें। लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग में 200 से अधिक संविदाकर्मियों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। अब अवकाश के चलते 4 मार्च तक सीएमओ कार्यालय बंद हो गया है। संविदाकर्मियों को वेतन अब होली बाद ही मिलने की उम्मीद है। ऐसे में उनकी होली बेरंग हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...