रांची, अक्टूबर 15 -- रांची पुलिस की टीम ने जामताड़ा मॉड्यूल के पैटर्न में चल रहे साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साइबर अपराधियों द्वारा रांची में भी कॉल सेंटर बनाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। रांची पुलिस की टीम ने रातू रोड के दो स्थानों पर छापेमारी कर नाबालिग समेत 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।सैलरी के साथ मिलता था कमीशन गिरफ्तार साइबर ठगों से हुई पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। खुलासा हुआ है कि गिरोह का मास्टर माइंड पकड़े गए साइबर अपराधियों को ठगी की कुल राशि का 25 प्रतिशत कमीशन देकर काम पर रखा था। उनके खाने-पीने और रहने का खर्च भी मास्टर माइंड ही दिया करता था। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इसमें से कुछ साइबर ठगों को कमीशन के साथ-साथ मासिक वेतन भी दिया जाता था। एसएसपी राकेश रंजन को मंगलवार...