नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- आजकल ज्यादातर लोगों के लिए महीने की सैलरी का हिसाब रखना आसान नहीं होता। महीने की शुरुआत में अकाउंट में पैसे आते हैं और कुछ ही दिनों में पता नहीं चलता कि पैसा कहां खर्च हो गया। कभी ऑनलाइन शॉपिंग, कभी खाने-पीने का बिल तो कभी EMI और सब्सक्रिप्शन के चक्कर में काफी पैसे निकल जाते हैं। ऐसे में अगर कोई खुद ही आपके बैंक अकाउंट का हिसाब रखे और आपको बताए कि पैसा कहां खर्च हो रहा है तो कैसा रहेगा? AI कंपनी Anthropic ने अपने चैटबॉट Claude के लिए ऐसा ही एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर का नाम Personal Finance है। इसकी मदद से यूजर्स अपने बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड को Claude से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद AI आपके ट्रांजैक्शन को पढ़कर खर्च का पूरा हिसाब बता सकता है। यूजर्स इससे सीधे सवाल पूछकर अपनी कमाई और खर्च की जानकारी ले सके...