सैलती आते ही 12 मिनट में खाते से निकल गए 70 हजार
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- शाहजहांपुर-जलालाबाद, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं ग्राम गुरगवां निवासी शिक्षक ऋषिकांत पाण्डेय साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) जलालाबाद स्थित वेतन खाते में सैलरी आने के करीब 12 मिनट में ही 70 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए गए। उन्होंने थाना जलालाबाद पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक ने बताया कि एक अगस्त की शाम उनके खाते में 69 हजार 884 रुपये वेतन के रूप में जमा हुए थे। रात करीब 7:45 बजे खाते से 70 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज मिला। रात में मैसेज देखने के बाद उन्होंने तत्काल बैंक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक की ओर से बताया गया कि निकासी एटीएम कार्ड के माध्यम से हुई है, जबकि उनका एटीएम कार्ड उनके पास सुरक्षित था और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.