फिरोजाबाद, जून 2 -- सैलई सांती रोड बाजार समिति के तत्वावधान में तथा फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। कहा कि मार्ग में गड्ढे होने के बाद भी नगर निगम द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वहीं रात के समय स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से अंधेरा रहने से हादसों और असुरक्षा का खतरा और बढ़ जाता है। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को सैलई सांती रोड स्थित कौशिकी मिष्ठान भंडार के समीप व्यापारियों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री नरेश पंजाबी, युवा जिला अध्यक्ष दुष्यंत यादव एवं युवा प्रांतीय मंत्री आकाश जैन ने अपने विचार रखे और समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग नगर निगम से की। यह भी पढ़ें- मुख्य मार्ग पर गड्ढा, हल्की बारिश में भर जाता है पानी...