पटना, जुलाई 9 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भारत बंद के बाबत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर कहा कि वह महज सैर-सपाटे के लिए बिहार आये थे। उनकी यात्रा का जन कल्याण से कोई सरोकार नहीं है। वे एक अस्थिर चित्त के व्यक्तित्व हैं। उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि देश के विपक्षी दलों की मानसिकता हमेशा से संविधान विरोधी और लोकतंत्र को कमजोर करने की रही है। ऐसे में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता तथा उसकी नीतियों पर सवाल उठाना न तो राज्य हित में है और ना ही देश हित में। चुनावी फायदे के लिए बेबुनियाद मुद्दों से जनता को भ्रमित करने की साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने महागठबंधन द्वारा घोषित बंद को महज एक चुनावी स्टंट करार देते हुए इसे परिवारवादियों का जमघट बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.