नोएडा, जून 23 -- नोएडा। सेक्टर-71 के बी ब्लॉक में रहने वाले शोभित कुमार पांच जून की सुबह पार्क में सैर करने के लिए पैदल जा रहे थे। रास्ते में परिचित की कॉल मोबाइल पर आई। वह फोन पर बात करने लगे। इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो लोग आए और उनसे मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सैर पर निकले युवक से मोबाइल फोन छीना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...