मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। एमआईटी खेल मैदान और सिकंदरपुर स्टेडियम को लेकर प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है, जिससे सुबह-शाम सैर करने वालों को फिर से सुविधा मिल सकेगी। एमआईटी खेल मैदान 15 मार्च से खुलेगा। यह मैदान 1 फरवरी से टहलने वालों के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि स्टेडियम को शनिवार से ही आम लोगों के सैर करने के लिए खोल दिया जाए।नगर विधायक रंजन कुमार ने तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवार दयाल से मुलाकात कर एमआईटी खेल मैदान को आम लोगों के लिए खोलने की मांग की। विधायक ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रोज सुबह-शाम यहां टहलने आते हैं, इसलिए इसे जल्द खोला जाना चाहिए। आयुक्त गिरिवार दयाल ने आश्वस्त किया कि 15 मार्च से मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.