सैरात वसूली विवाद में चार लोग घायल
पलामू, जून 16 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के एनएच 139 पर भगत तेंदुआ काली मंदिर के समीप सैरात वसूली को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में हरिहरगंज झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह भी शामिल है। एक पक्ष के शंभू यादव, अमित सिंह, राजू शर्मा तथा दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार घायल हुए है। इस संबंध में दोनों पक्षों एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मेघा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर दिनेश मेहता ने मामला दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के विजय पासवान ने मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.