जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। सैरात बाजारों में किराया बढ़ोतरी के साथ-साथ साफ-सफाई की खराब व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जदयू नेता आकाश शाह ने कहा कि शहर के करीब 10 सैरात बाजारों में लगभग 7,500 दुकानें संचालित होती हैं, लेकिन यहां नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं है। कई बाजारों में कचरा उठाव, जलनिकासी और पार्किंग की भी उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बिना बुनियादी सुविधाएं सुधारे किराया बढ़ाना दुकानदारों पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पहले बाजारों में सफाई और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, उसके बाद ही किराया बढ़ोतरी पर निर्णय लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.