बक्सर, अप्रैल 16 -- नगर पंचायत बंदोबस्ती नहीं होने से 1 मई से विभागीय स्तर पर शुरू हो सकती है वसूली न्यूनतम बोली की राशि अधिक होने की वजह से कोई नहीं आ रहा है सामने ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत में सैरात बंदोबस्ती को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी कोई दावेदार सामने नहीं आया। इससे स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत की चिंताएं बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि सैरात बंदोबस्ती के लिए निर्धारित न्यूनतम बोली की राशि काफी अधिक रखी गई है, जिसके कारण इच्छुक ठेकेदार पीछे हट जा रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा जारी बंदोबस्ती प्रक्रिया के तहत पहले दिन 12 अप्रैल को भी किसी ने भागीदारी नहीं दिखाई थी, और दूसरे दिन भी स्थिति जस की तस बनी रही। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह राशि लाभ के अनुपात में अधिक मानी जा रही है, जिससे ठेकेदारों में उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.