लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ,संवाददाता। सैरपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित रिवान्टा होटल के पास रविवार रात करीब दस बजे तेज रफ्तार वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर सैरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के पैर में पायल और दो अंगूठियां बरामद हुई हैं। पुलिस मृतका की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...