सैरपुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत
लखनऊ, जून 26 -- सैरपुर में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। बीकेटी स्थित चंद्रा कोडर निवासी रंजीत (30) गुरुवार शाम दुबग्गा स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात वहां से घर लौटते वक्त छठा मील के पास पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि वह सिर के बल सड़क पर जा गिरा। पुलिस युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर चालक और वाहन की तलाश की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.