लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ। सैरपुर इलाके में मंगलवार देर शाम एक युवक ने आम के बाग में फांसी लगा ली। परिजनों ने लोगों की मदद से युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। नरहरपुर निवासी मनसा राम यादव का 30 वर्षीय बेटा सोनू यादव आईआईएम में चतुर्थश्रेणी कर्मी था। परिवार में पत्नी ममता और एक छह माह का बेटा है। पिता ने बताया कि सोनू की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। उसका जनवरी से इलाज चल रहा था। मंगलवार को घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला। शाम को घर नहीं आया और घर के पास आम के बाग में उसने रस्सी से फांसी लगा ली।पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।-----------डाला की टक्कर से बाइक सवार घायलमाल। माल इलाके में बुधवार शाम बाइक से घर लौट रहे पिपरी कुलाखर निवासी छोटू को सामने से डाला ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के...