सैयद शाह जकरिया वारसी का सालाना उर्स मना
मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मनियारी थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौक स्थित मजार शरीफ पर सैयद शाह जकरिया वारसी रहमतुल्लाह अलैह का 84वां सालाना उर्स बुधवार को मनाया गया। आयोजक अकबर वारसी ने बताया कि बुधवार को चादरपोशी में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। रात 10 बजे से सुबह तक कव्वाली का आयोजन हुआ। मौके पर यूपी के मशहूर कव्वाल शान अयान वारसी ने सूफियाना कलाम पेश किए। उर्स में मनियारी पुलिस सुरक्षा में तैनात रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.