गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में नवनिर्मित स्पोर्ट्स जिम का गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एलियम्मा मैथ्यूज ने उद्घाटन किया। इस दौरान महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं संरक्षक, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) उदय बोरवणकर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने नवनिर्मित स्पोर्ट्स जिम का अवलोकन कर वहां लगे उपकरणों की जानकारी ली। स्पोर्ट्स जिम में ट्रेडमिल, वेट ट्रेनिंग सेट, चिन-अप बार, चेस्ट प्रेस, लैट पुलडाउन, साइकिल आदि उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बाद लॉन टेनिस कोर्ट में एक मिश्रित युगल टेनिस मैच का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी तुषार कान्त पाण्डेय तथा महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.