हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर। सं.सू. भगवानपुर प्रखंड स्थित विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कीरतपुर राजाराम एवं विशुन राय मेमोरियल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट कीरतपुर राजाराम वैशाली के सचिव सैयद महताब आलम को हृदयघात पड़ने के कारण वे गंभीर से बीमार हो गए हैं। दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वे हृदयघात एवं अनियंत्रित मधुमेह की बिमारी की वजह से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ समय से उनका इलाज भी चल रहा था। अचानक हृदय में जोड़ों की तेज दर्द की शिकायत होने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाया गया है। उनके हृदयघात और अस्वस्था की वजह से उनके परिजन, शुभचिंतक एवं महाविद्यालय परिवार काफी दुखी है। उनके स्वस्थ होने की कामना भगवान एवं अल्लाह ताला से कर रहे हैं। वे जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.