सैयद कॉलोनी में जेसीबी से बड़े नाले की हुई सफाई
रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद अंतर्गत बड़े नालों की सफाई के लिए चलाया जा रहा अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। शनिवार को वार्ड नंबर 2 स्थित सैयद कॉलोनी में सघन सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी मशीन लगाकर कॉलोनी के बड़े नाले को साफ किया गया। बताया गया कि मोहल्ले का यह बड़ा नाला लगभग दो सौ मीटर तक काफी दिनों से जाम पड़ा था। इसके कारण बारिश का पानी जमा हो रहा था। जिससे आस-पास का पूरा वातावरण दूषित हो रहा था। स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही थीं। इस की सूचना मिलते ही छावनी परिषद की टीम ने त्वरित सफाई कार्य शुरू कराया।स्वच्छता निरीक्षक नितिन ठाकुर ने कहा कि छावनी परिषद के सीईओ के निर्देश पर पूरे शहर में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मानसून की भारी बारिश शुरू होने से पहले। सभी बड़े नालों की सफाई सुनिश्चित की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.