जौनपुर, मई 11 -- शाहगंज। नगर के भादी खास मोहल्ले में सैयद अली हुसैनी खामेनेई की शहादत पर शनिवार रात शोक सभा का आयोजन किया गया। मजलिस को प्रमुख शिया धर्मगुरु और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने संबोधित किया। मौलाना सैयद मासूम रज़ा कैफी तथा मौलाना हसन अकबर रन्नवी ने तकरीर पेश की। मजलिस की शुरुआत सोज़ख्वानी से हुई। इश्तेयाक हुसैन और हमनवा ने सोज़ख्वानी पेश किया। खुशनूद भादवी तथा शोज़ब भादवी ने कलाम पेश किया। संचालन हुसैन अब्बास भादवी ने किया। आयोजन अंजुमन मोईनुल मोमनीन और मोमनीन भादी की ओर से किया गया। इस दौरान सेक्रेटरी सैयद नेहाल असग़र, मौलाना शौकत हुसैन, मौलाना आबिद हैदर आब्दी, मौलाना महमूद जौनपुरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.