औरैया, मई 3 -- फफूंद, संवाददाता। खानकाह आस्ताना आलिया समदिया फफूंद शरीफ के सज्जादा नशीन सैयद अख्तर मियां चिश्ती के छोटे भाई सैयद अनवर मियां चिश्ती उर्फ हाजी मियां के इंतकाल के बाद शनिवार को उनके जनाज़े में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात करीब 10:30 बजे आस्ताना आलिया परिसर में जनाज़े की नमाज़ अदा की गई, जिसमें दूर-दराज से आए हजारों लोग शामिल हुए।उनके इंतकाल की खबर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी खानकाह पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, पूर्व मंत्री विनोद यादव समेत कई अन्य लोगों ने परिवार से मिलकर दुख जताया। जनाज़े में खानकाह मारहरा, बदायूं, कटरा, बरेली, खैराबाद और कालपी सहित विभिन्न स्थानों के सज्जादा नशी...