चंदौली, मार्च 13 -- सैयदाराजा, हिन्दुस्तान संवाद। ईरान और इजरायल एवं अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद हो गई है। जिससे जिले में अब कालाबाजारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सैयदराजा नगर स्थित नमन जनरल स्टोर पर सिलेंडर के कालाबाजारी और काफी संख्या में पासबुक रखने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार सिंह ने सैयदराजा पुलिस के साथ छापेमारी की। इस दौरान जनरल स्टोर्स की दुकान से लगभग सौ की संख्या में सिलेंडर के पासबुक बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि पासबुक बरामद कर आपूर्ति विभाग को सौंप दिया गया है। आपूर्ति विभाग उसकी जांच पड़ताल कर रहा है। साथ ही दुकानदार को कड़ी हिदायत दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.