चंदौली, फरवरी 18 -- चंदौली। जिले के सैयदराजा और कंदवा थाने पर तैनात दो दरोगा को मंगलवार की दोपहर लाइन हाजिर कर दिया गया। कंदवा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक गंगाधार के खिलाफ ठेला खुमचा वालों से पैसा लेने का आरोप रहा। आरोप की जांच के बाद कार्रवाई हुई है। इसके अलावा सैयदराजा थाने पर तैनात संतोष कुमार के खिलाफ सहकर्मियों से दुर्व्यहार के साथ ही वरिष्ठजनों के निर्देशों का अवहेलना करने का आरोप था। सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर कंदवा थाने पर तैनात गंगाधर और संतोष कुमार के खिलाफ एसपी के निर्देश पर जांच कर कार्रवाई की गई। लापरवाही या किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। ताकि आमजनमानस में पुलिस की छवि धूमिल न होने पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.