बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित पोषण एवं सुपोषण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन, उपचार और पोषण सेवाओं की उपलब्धता को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान डीएम ने वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी बच्चों की नियमित रूप से लंबाई व वजन का मापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सैम (गंभीर रूप से कुपोषित) एवं मैम (मध्यम रूप से कुपोषित) बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें आवश्यक पोषण व स्वास्...