बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने पाया कि सीएम डैशबोर्ड में सैम तथा मैम बच्चों को चिन्हित करने में जनपद की रैकिंग ''सी'' है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने के निर्देश दिये। बैठक में समस्त सी.डी.पी.ओ को निर्देश दिये गए कि जिन सैम और मैम बच्चों को चिन्हित किया जाए उनकी फीडिंग पोषण ट्रैकर पर अनिवार्य रूप से की जाए। डीपीओ को निर्देश दिये गए कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए जिससे इस माह की रैंकिंग में जनपद पिछड़ने न पाए। पोषण ट्रैकर पर उचित प्रकार से फीडिंग कराए जाने के निर्देश दिये गए। बैठक में सीडीओ देवयानी, डीएसटीओ अजया चौधरी, डीपीआरओ कमल किशोर, डी.सी मनरेगा हसीब अंसारी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.