सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती न कराने पर डीएम नाराज
कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों समेत विभाग के सभी पटलों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र नहीं भेजने पर संबंधित सीडीपीओ व मुख्य सेविकाओं का वेतन रोकने का निर्देश दिया। पोषण ट्रैकर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान कुछ आंगनबाड़ी केंद्र न खुले पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सीडीपीओ को विशेष ध्यान देते हुए प्रतिदिन अनुश्रवण कर सुधार लाने के निर्देश दिए। निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी भवन में शिफ्ट कराया जाना संभव नहीं है, वहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.