नई दिल्ली, मार्च 2 -- शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री का सपना टूट गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की। भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' में 196 रनों का ऐतिहासिक टारगेट चेज किया। ओपनर संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 97 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर चार विकेट पर 195 रन बनाए थे। रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 25 गेंद में 40 रन बनाए। उन्होंने होप के साथ पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। होप ने 33 गेंद में 32 रन जुटाए। होप ने भारत के हाथों हार के बाद कहा, ''हम जिस स्थिति में थे, अंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.