नई दिल्ली, जनवरी 25 -- सैमसंग मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Samsung Galaxy A57 है। कुछ दिन पहले यह फोन चीन के TENAA डेटाबेस में देखा गया था। इस लिस्टिंग में फोन के सारे स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी। हालांकि, इस डेटाबेस में फोन के डिजाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब यह डेटाबेस अपडेट हुआ है और इसमें फोन के डिजाइन को दिखाया गया है।फोन के बैक पैनल पर बड़ा अपडेट शेयर किए गए फोटो के अनुसार फोन दिखने में काफी हद तक पिछले मॉडल की तरह है। फोन में आपको फ्लैट फ्रंट और बैक दिखने को मिलेगा। इस राइट साइड में कंपनी key island ऑफर करने वाली है, जिसमें पावर और वॉल्यूम बटन शामिल होंगे। फोन के बैक पैनल पर बड़ा अपडेट है। यहां आपको नए टू-टियर स्ट्रक्चर के साथ कैमरा मॉड्यूल द...